Kali Mata Chalisa-काली माता चालीसा

॥ दोहा ॥

जय काली जगदम्ब जय,हरनि ओघ अघ पुंज।

वास करहु निज दास के,निशदिन हृदय निकुंज॥

जयति कपाली कालिका,कंकाली सुख दानि।

कृपा करहु वरदायिनी,निज सेवक अनुमानि॥

॥ चौपाई ॥

जय जय जय काली कंकाली । जय कपालिनी, जयति कराली॥

शंकर प्रिया, अपर्णा, अम्बा । जय कपर्दिनी, जय जगदम्बा॥

आर्या, हला, अम्बिका, माया । कात्यायनी उमा जगजाया॥

गिरिजा गौरी दुर्गा चण्डी । दाक्षाणायिनी शाम्भवी प्रचंडी॥

पार्वती मंगला भवानी । विश्वकारिणी सती मृडानी॥

सर्वमंगला शैल नन्दिनी । हेमवती तुम जगत वन्दिनी॥

ब्रह्मचारिणी कालरात्रि जय । महारात्रि जय मोहरात्रि जय॥

तुम त्रिमूर्ति रोहिणी कालिका । कूष्माण्डा कार्तिका चण्डिका॥

तारा भुवनेश्वरी अनन्या । तुम्हीं छिन्नमस्ता शुचिधन्या॥

धूमावती षोडशी माता । बगला मातंगी विख्याता॥

तुम भैरवी मातु तुम कमला । रक्तदन्तिका कीरति अमला॥

शाकम्भरी कौशिकी भीमा । महातमा अग जग की सीमा॥

चन्द्रघण्टिका तुम सावित्री । ब्रह्मवादिनी मां गायत्री॥

रूद्राणी तुम कृष्ण पिंगला । अग्निज्वाला तुम सर्वमंगला॥

मेघस्वना तपस्विनि योगिनी । सहस्त्राक्षि तुम अगजग भोगिनी॥

जलोदरी सरस्वती डाकिनी । त्रिदशेश्वरी अजेय लाकिनी॥

पुष्टि तुष्टि धृति स्मृति शिव दूती । कामाक्षी लज्जा आहूती॥

महोदरी कामाक्षि हारिणी । विनायकी श्रुति महा शाकिनी॥

अजा कर्ममोही ब्रह्माणी । धात्री वाराही शर्वाणी॥

स्कन्द मातु तुम सिंह वाहिनी । मातु सुभद्रा रहहु दाहिनी॥

नाम रूप गुण अमित तुम्हारे । शेष शारदा बरणत हारे॥

तनु छवि श्यामवर्ण तव माता । नाम कालिका जग विख्याता॥

अष्टादश तब भुजा मनोहर । तिनमहँ अस्त्र विराजत सुन्दर॥

शंख चक्र अरू गदा सुहावन । परिघ भुशण्डी घण्टा पावन॥

शूल बज्र धनुबाण उठाए । निशिचर कुल सब मारि गिराए॥

शुंभ निशुंभ दैत्य संहारे । रक्तबीज के प्राण निकारे॥

चौंसठ योगिनी नाचत संगा । मद्यपान कीन्हैउ रण गंगा॥

कटि किंकिणी मधुर नूपुर धुनि । दैत्यवंश कांपत जेहि सुनि-सुनि॥

कर खप्पर त्रिशूल भयकारी । अहै सदा सन्तन सुखकारी॥

शव आरूढ़ नृत्य तुम साजा । बजत मृदंग भेरी के बाजा॥

रक्त पान अरिदल को कीन्हा । प्राण तजेउ जो तुम्हिं न चीन्हा॥

लपलपाति जिव्हा तव माता । भक्तन सुख दुष्टन दु:ख दाता॥

लसत भाल सेंदुर को टीको । बिखरे केश रूप अति नीको॥

मुंडमाल गल अतिशय सोहत । भुजामल किंकण मनमोहन॥

प्रलय नृत्य तुम करहु भवानी । जगदम्बा कहि वेद बखानी॥

तुम मशान वासिनी कराला । भजत तुरत काटहु भवजाला॥

बावन शक्ति पीठ तव सुन्दर । जहाँ बिराजत विविध रूप धर॥

विन्धवासिनी कहूँ बड़ाई । कहँ कालिका रूप सुहाई॥

शाकम्भरी बनी कहँ ज्वाला । महिषासुर मर्दिनी कराला॥

कामाख्या तव नाम मनोहर । पुजवहिं मनोकामना द्रुततर॥

चंड मुंड वध छिन महं करेउ । देवन के उर आनन्द भरेउ॥

सर्व व्यापिनी तुम माँ तारा । अरिदल दलन लेहु अवतारा॥

खलबल मचत सुनत हुँकारी । अगजग व्यापक देह तुम्हारी॥

तुम विराट रूपा गुणखानी । विश्व स्वरूपा तुम महारानी॥

उत्पत्ति स्थिति लय तुम्हरे कारण । करहु दास के दोष निवारण॥

माँ उर वास करहू तुम अंबा । सदा दीन जन की अवलंबा॥

तुम्हारो ध्यान धरै जो कोई । ता कहँ भीति कतहुँ नहिं होई॥

विश्वरूप तुम आदि भवानी । महिमा वेद पुराण बखानी॥

अति अपार तव नाम प्रभावा । जपत न रहन रंच दु:ख दावा॥

महाकालिका जय कल्याणी । जयति सदा सेवक सुखदानी॥

तुम अनन्त औदार्य विभूषण । कीजिए कृपा क्षमिये सब दूषण॥

दास जानि निज दया दिखावहु । सुत अनुमानित सहित अपनावहु॥

जननी तुम सेवक प्रति पाली । करहु कृपा सब विधि माँ काली॥

पाठ करै चालीसा जोई । तापर कृपा तुम्हारी होई॥

॥ दोहा ॥

जय तारा, जय दक्षिणा,कलावती सुखमूल।

शरणागत ‘भक्त ‘ है,रहहु सदा अनुकूल॥